देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अंबाला । सेना भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिये सेना को गुमराह करके धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमे में अब 18 नाम और शामिल किए जाएंगे। सेना भर्ती बोर्ड कार्यालय में कैथल, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र जिलों से जो रिपोर्ट आई है उसमें 18 उम्मीदवारों के दस्तावेज फर्जी निकले है। भर्ती बोर्ड ने प्रशासन की ओर से दी गई रिपोर्ट बीसी बाजार पुलिस चौकी को दे दी है। इसके बाद अब मामले में कुल 69 फर्जी उम्मीदवार हो जाएंगे।
गौरतलब है कि गत वर्ष अंबाला सेना भर्ती बोर्ड ने सात जिलों के लिए करवाई गई भर्ती में करीब 33 हजार युवाओं में से 600 उम्मीदवारों का चयन किया था। लेकिन जब चयनित किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेज बोर्ड अधिकारियों ने संबंधित प्रशासन की ओर से चेक करवाए गए तो उसमें कई उम्मीदवारों के दस्तावेज फर्जी निकले।
फर्जी दस्तावेजों के जरिये सेना भर्ती में पहुंचने वाले 23 उम्मीदवारों के खिलाफ बीती 8 फरवरी को बोर्ड निदेशक विक्रम सिंह सांखला ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद अन्य उम्मीदवारों की रिपोर्ट आई और 28 उम्मीदवारों के नाम मुकदमे में जोड़ दिए गए। अब दो दिन पूर्व चार जिलों से अन्य 18 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की भी रिपोर्ट आई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सेना के शीर्ष अधिकारी ने किया मणिपुर का दौरा, जमीनी हालात का जायजा लिया
समन्वय 2022: भारतीय वायु सेना आसियान देशों के साथ करेगी आपदा राहत अभ्यास
'अग्निपथ योजना' में भर्ती की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल करने से युवाओं को होगा फायदा : अमित शाह