BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लकी ड्रॉ: 1590 रुपए का डिजिटल पेमेंट कर जीते 1 करोड़ रुपये

लकी ड्रॉ: 1590 रुपए का डिजिटल पेमेंट कर जीते 1 करोड़ रुपयेनई दिल्ली । लकी ग्राहक योजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक ने एक करोड़ रुपये का ईनाम जीता है। डिजिटल माध्यम से किए गए 1590 रुपए के पेमेंट को लेकर उसे 1 करोड़ रुपए का इनाम मिला है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में डिजिटल पेमेंट प्रमोशन स्कीम के तहत इस प्रोत्साहन योजना का 100वां ड्रॉ निकालकर विजेताओं को चुना। उन्होंने इस इनामी योजना के छह विजेताओं को बधाई दी। इसमें तीन ग्राहक और तीन दुकानदार हैं। सरकार ने दोनों के लिए लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना शुरू की थी। इसमें ग्राहक श्रेणी में पहला 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक, दूसरा 50 लाख रुपए का पुरस्कार बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक और तीसरा 25 लाख रुपए का पुरस्कार पंजाब नैशनल बैंक के एक ग्राहक को मिला है। इन तीनों ने अपने रूपे डेबिट कार्ड से भुगतान किया था। हालांकि अभी विजेताओं के नाम की घोषणा नहीं की गई है सिर्फ इनके द्वारा किए गए लेनदेन की जानकारी दी गई है। इनकी पहचान इनके कार्ड के नंबर से मिलान के बाद की जाएगी। 

इसी तरह तीन दुकानदारों को भी 50 लाख रुपए, 25 लाख रुपए और 12 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति भवन में लकी ग्राहक योजना और डिजी धन व्यापार योजना के सौवें मेगा लकी ड्रा के मौके राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने को लोगों से आग्रह किया कि वे देश को एक नकदी रहित समाज बनाने के सरकार के अभियान का साथ दें। राष्ट्रपति ने कहा, मैं सभी नागरिकों से आग्रह कर रहा हूं कि वे भारत को कम नकदी वाला समाज बनाने के मिशन में अपना बिना शर्त समर्थन दें। सरकार की सभी कोशिशें तभी सफल होंगी जब लोग इन पर सक्रियता से अमल करेंगे। उन्होंने कहा, भारत को नकदी रहित समाज बनने में अभी लंबा सफर तय करना है। हम मुख्य रूप से एक नकदी आधारित अर्थव्यवस्था बने हुए हैं। निजी उपभोग का 95 फीसदी और कुल लेनदान का 86 फीसदी हम नकदी में करते हैं। केंद्र सरकार की पहल की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि चलन में नकदी को घटाना जरूरी है। अधिक पारदर्शिता के लिए डिजिटल भुगतान के तरीकों पर तत्काल अमल करने की जरूरत है।

आधार कार्ड को भारत के विकास की कहानी का एक ऐतिहासिक मोड़ बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा, आधार कार्ड आधारित भुगतान प्रणाली उन लोगों के लिए भी डिजिटल भुगतान को संभव बना देगी जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है। उन्होंने कहा कि भीम ऐप की शुरुआत ने डिजिटल भुगतान से जुड़े रहस्यों को खोल दिया है और अब यह हर नागरिक की पहुंच में है।

गौरतलब है कि सरकार ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए 25 दिसंबर 2016 को ग्राहकों के लिये लकी ग्राहक योजना और व्यापारियों के लिए डिजिधन व्यापार योजना शुरू की। इन योजनाओं का क्रियान्वयन पेमेंट कार्पोरेशन आफ इंडिया कर रहा है। ड्रॉ के जरिए चुने गए विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को आम्बेडकर जयंती के मौके पर नागपुर में पुरस्कृत करेंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More