BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस अभिनेत्री की शादी में शामिल होंगे सिर्फ 150 लोग, खर्च होंगे 10 करोड रुपए

इस अभिनेत्री की शादी में शामिल होंगे सिर्फ 150 लोग, खर्च होंगे 10 करोड रुपएदक्षिण फिल्मों में खूबसूरत अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दक्षिण सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ यह अभिनेत्री अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। इस शादी को लेकर टॉलीवुड में कई प्रकार की चर्चाए हो रही है। 6 अक्तूबर को सबसे पहले हिंदू रीति-रिवाजों से यह शादी संपन्न होगी। इसके बाद सात अक्तूबर को गोवा में क्रिश्चियन रिवाजों के साथ समंथा और चैतन्य जन्म-जन्म तक साथ निभाने की कसम खाएंगे। फिर 9 अक्तूबर को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

 

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस शादी का खर्च करीब 10 करोड रुपए होंगे। खबरों के अनुसार शादी के लिए बनाई गई गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 150 लोगों के नाम शामिल हैं। इसमें दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी ही आएंगे। रिसेप्शन में टॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां दोनों को आशीर्वाद देने पहुंच सकती हैं। समंथा ने बहुत सारी जूलरी न लेते हुए सिर्फ नेकपीस और इंगेजमेंट रिंग पहनने का ही फैसला किया है। ये अच्छा भी है, क्योंकि इससे सारा अटेंशन उनकी वेडिंग ड्रेस पर ही रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी और रिसेप्शन की सारी रस्मों के बाद ये कपल एक शॉर्ट वेकेशन के लिए न्यूयॉर्क जाने वाला है। आपको बता दें कि इसी साल 29 जनवरी को हैदराबाद में दोनों की सगाई हुई थी। पहली बार इनकी मुलाकात साल 2010 में आई फिल्म ये माया चेसाव के सेट पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने ऑटोनगर सूर्या और मनम जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More