देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को देख सुरक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी पहुंच जायजा लेंगे। वहीं सोमवार को प्रधानमंत्री के काफिले में चलने वाली गाड़ियां भी पुलिस लाइन पहुंच गई। इन वाहनों की सुरक्षा में भी सशस्त्र जवानों को तैनात किया गया है।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
नगर में फिर कैंट स्टेशन , होटल, लॉज, गेस्ट हाउसों में अफसरों ने फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा व्यवस्था को चौकस बनाये रखने के लिए पुलिस टीम ने गंगा घाटों पर अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर वहां से उन्हें हटा दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी की टीम ने भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंथन किया। प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग के रूट को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई। उधर,प्रधानमंत्री के काफिले में चलने वाली गाड़ियां भी शाम को पुलिस लाइन पहुंच गई। इन वाहनों की सुरक्षा में भी सशस्त्र जवानों को तैनात किया गया है।
एसपीजी के अलावा सुरक्षा में 21 आईपीएस होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे में सुरक्षा के अभेद किलेबंदी के बीच विभिन्न कार्यक्रम में रहेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के सुरक्षा में 21 आईपीएस के अफसरों के साथ 42 अतिरिक्त पुलिस अक्षीक्षक, 65 डिप्टी एसपी, 12 कंपनी पीएसी, 12 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, 5,000 यूपी पुलिस के सिपाहियों के अलावा इंस्पेक्टर,उप निरीक्षक लगाये जायेंगे। यातायात व्यवस्था 500 से अधिक यातायात पुलिसकर्मी मोर्चे पर रहेंगे। पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में पहली कतार में एसपीजी और दूसरी कतार में एनएसजी और एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी रहेंगे। इसके बाद सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और यूपी पुलिस के चयनित टीम के साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस टीम रहेगी। प्रधानमंत्री की फ्लीट के आने-जाने के दौरान पहले से ही रूट के अंतर्गत पड़ने वाले मकानों और ऊंची इमारतों पर सशस्त्र पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती रहेगी।
बता दें कि कोरोना काल में पीएम मोदी करीब 8 महीने बाद 15 जुलाई को वाराणसी आ रहे हैं। इससे पहले नवंबर 2020 में देव दीपावली के मौके पर वह काशी पहुंचे थे। वहीं इस बार अपने दौरे के दौरान करीब 1,550 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान भारत व जापान की दोस्ती की प्रतीक इमारत ‘रुद्राक्ष’ का भी उद्घाटन करेंगे।













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत