BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

15 दिन में दूसरी बार कर्नाटक दौरे पर पहुंचे PM मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

15 दिन में दूसरी बार कर्नाटक दौरे पर पहुंचे PM मोदी, ये है पूरा कार्यक्रममैसूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंच चुके है। पीएम मोदी यहां विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी रविवार देर रात मैसूर पहुंचे। पीएम मोदी जैन देवता गोमतेश्वर के अभिषेक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आज एक हेलीकॉप्टर से मैसूर के करीब 85 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित श्रवणबेलगोला के लिए रवाना होंगे।  मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मैसूर हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। 

 

इसके बाद सोमवार दोपहर में मोदी 140 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत बेंगलुरू-मैसूर रेल मार्ग का उद्घाटन करेंगे और मैसूर से राजस्थान के उदयपुर तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी शाम को शहर के मध्य स्थित महाराजा मैदान में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे।

 

आपको बता दें कि यह पिछले दो सप्ताह में नरेंद्र मोदी की कर्नाटक की दूसरी यात्रा है। उन्होंने 90 दिवसीय नव कर्नाटक निर्माण परिवर्तन यत्रा के समापन पर आयोजित भाजपा की एक रैली को संबोधित करने के लिए चार फरवरी को बेंगलुरू की तीन घंटे की यात्रा की थी। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अप्रैल के अंत या मई की प्रारंभ में होंने हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More