BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जीवन बीमा कंपनियों ने अक्टूबर में बेचे 13874 करोड़ रुपये के प्रीमियम

जीवन बीमा कंपनियों ने अक्टूबर में बेचे 13874 करोड़ रुपये के प्रीमियम चेन्नई। भारतीय जीवन बीमा निगम उद्योग ने अक्टूबर में अच्छी वृद्धि दर्ज की है और कुल 13874.34 करोड़ रुपये के प्रीमियम बेचे हैं। बीमा नियामक ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के मुताबिक भारतीय जीवन बीमा उद्योग ने साल 2016 के अक्टूबर में कुल 11107.04 करोड़ रुपये के प्रीमियम की बिक्री की थी।

 

आईआरडीएआई ने कहा कि अक्टूबर तक उद्योग ने कुल 1,05,939.70 करोड़ रुपये के नए प्रीमियम बेचे हैं, जो पिछले साल की समान अवधि में 87,343.19 करोड़ रुपये थी। उद्योग की सबसे बड़ी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) समेत ज्यादातर निजी जीवन बीमा कंपनियों ने अक्टूबर में पिछले साल के इसी माह की तुलना में प्रीमियम में वृद्धि दर्ज की है। 

 

जीवन बीमा की संख्या के हिसाब से अक्टूबर तक एलआईसी ने 14,33,711 पॉलिसियां बेची और 77,977.72 करोड़ रुपये के नए प्रीमियम हासिल किए, जबकि पिछले साल के अक्टूबर में एलआईसी ने 12,56,423 पॉलिसियां बेची थी और 62,735.01 करोड़ के प्रीमियम हासिल किए थे। 

 

वहीं, दूसरी तरफ सभी 23 निजी कंपनियों ने मिलकर कुल 4,63,145 पॉलिसियां बेची और कुल 27,961.98 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि साल 2016 के अक्टूबर में निजी कंपनियों ने कुल 4,26,676 पॉलिसियां बेची थी और कुल 24,608.18 करोड़ रुपये के प्रीमियम हासिल किए थे।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More