BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

असम में 12 लाख लोग झेल रहे बाढ़ का प्रकोप , अब तक 59 की मौत

असम में 12 लाख लोग झेल रहे बाढ़ का प्रकोप , अब तक 59 की मौतगुवाहाटी। असम के 24 जिलों में लगभग 12 लाख लोग बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं, वहीं शनिवार को राज्य भर में इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या 59 हो गई। राज्य में बाढ़ के हालात में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि आधा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान डूबा हुआ है और 70 से अधिक जानवर मारे जा चुके हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के 24 जिलों के 1,795 गांवों में 11,93,458 लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। 

 

प्रभावित जिलों में धीमाजी, बिस्वनाथ, लखीमपुर, सोनितपुर, दरांग, नलबारी, बरपेटा, बंगाइगांव, चिरांग, कोकराझार, धुबरी, सोपुथ सालमारा, गोलापारा, मोरीगांव, नागांव, कार्बी आंगलॉन्ग, गोलाघाट, जोरहाट मजुली, शिवसागर, चराईदेव, डिबू्रगढ़, करीमगंज तथा काचर जिला शामिल है। एएसडीएमए की रिपोर्ट के मुताबिक, 66,516 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित 25,000 से अधिक लोगों ने विभिन्न जिलों में सरकार द्वारा स्थापित 19 शिविरों में शरण ले रखी है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 52 फीसदी हिस्सा शनिवार को पानी में डूबा हुआ था। वन विभाग तथा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बाढ़ के कारण उद्यान से बाहर आने वाले जानवरों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया है। 

 

पार्क के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल बाढ़ में 70 से अधिक जानवरों की डूबने से मौत हो चुकी है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत सामग्री नहीं मिलने की शिकायत की है। साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More