BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में बाढ, 11 लाख लोग प्रभावित, 89 की मौत

असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में बाढ, 11 लाख लोग प्रभावित, 89 की मौतनई दिल्ली। असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो रखा है। बिहार के अररिया और सुपौल जिले में बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। वहीं, असम के 19 जिले में 1752 गांव बाढ की चपेट में है और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी बाढ अपना विकराल रूप दिखा रहा है। 

असम के राज्य के 19 जिलों के करीब 12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में बाढ़ से मौतों का सिलसिला भी जारी है। अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। त्रिपुरा के अगरतला में भी बारिश मुसीबत बनकर आई है।

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नदी का पानी खतरे के निशान से करीब पहुंच चुका है। असम के कोकराझार के बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत और बचाव की टीम बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटी है। लोग जुगाड़ से बनी नाव से नदी को पार करने के लिए मजबूर हैं।

असम के 19 जिले और 1752 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 19 जिलों में 11 लाख लोग बाढ़ में घिरे हुए हैं। बाढ़ में मरने वालों की ताजा संख्या पांच है। अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढक़र 89 हो चुकी है।बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ की स्थिति पैदा कर दी है। उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार, पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुडी, दार्जिलिंग और दिनाजपुर जिलों में बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घरों में पानी भरने की वजह से लोग बेघर हो गए हैं। नदियों में पानी भरने की वजह से पास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सरकार की तरफ से राहत सामग्री भेजने समेत और भी कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

बिहार में स्थिति आगे और विकराल होने वाली है, क्योंकि बिहार पर अगले चार दिन भारी पडऩे वाले हैं। अररिया जिले में कल हुई जोरदार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर में जगह-जगह बंद पड़ी गाडियों को धक्का देकर आगे बढ़ा रहे हैं।

 

बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी ने सुपौल में अपना कहर दिखा रही है। सुपौल जिले के कई गांव में कोसी नदी की चपेट में आ गए हैं। सुपौल के घुरन गांव में लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार करने को मजबूर हैं। आपको बता दें कि नेपाल में भारी बारिश की वजह से पानी छोड़ा गया है, जिसकी वजह से कोसी नदी में बाढ़ आ गई है। ये गांव भी बाढ़ की चपेट में है। गावं के बच्चे जुगाड़ से बनी नाव से बाढ़ को पार करने की कोशिश में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 4 दिन भारी बारिश की आशंका है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More