BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

10 साल के छात्र को ट्यूटर दिखा रहा था पोर्न वीडियो, गिरफ्तार

कानपुर । दस साल के एक छात्र को अश्लील वीडियो दिखाने वाले एक निजी ट्यूटर को कानपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र के माता-पिता ने ट्यूशन शिक्षक सुनील के खिलाफ बर्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह ट्यूशन के दौरान अपने मोबाइल फोन पर बच्चे को अश्लील वीडियो दिखा रहा था।

आरोपी के पास से सेल फोन बरामद कर लिया गया है। अब फोन में लोड की गई आपत्तिजनक सामग्री के साथ मोबाइल के बाकी डेटा की जांच की जाएगी।

बर्रा के इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने कहा, "आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और माता-पिता की शिकायत के बाद पॉक्सो अधिनियम के अलावा आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर जांच चल रही है।"

 


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More