BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

देश का निर्यात अगस्त में 10.29 फीसदी बढ़ा

देश का निर्यात अगस्त में 10.29 फीसदी बढ़ानई दिल्ली। देश के निर्यात में अगस्त में 10.29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और कुल 23.81 अरब डॉलर का निर्यात किया गया, जबकि जुलाई में यह 22.5 अरब डॉलर था। 

 

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि पिछले साल (2016) के जुलाई महीने में कुल 21.59 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। 

 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्यात में पिछले 12 महीनों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगस्त में इसमें 10.29 फीसदी की तेजी आई और कुल 2381.88 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया, जबकि एक साल पहले अगस्त में यह 2159.70 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया था।’’

 

बयान में बताया गया, ‘‘अगस्त में ज्यादातर व्यापारिक वस्तुओं में पिछले साल के समान महीने की तुलना में सकारात्मक बढ़त दर्ज की गई है। इसमें इंजीनियरिंग वस्तुओं में 19.53 फीसदी, पेट्रोलियम पदार्थों में 36.56 फीसदी, ऑर्गेनिक और गैरऑर्गेनिक रसायनों में 32.41 फीसदी, ड्रग और फार्मास्यूटिकल्स में 4.21 फीसदी और कपड़ों में 0.56 फीसदी की वृद्धि हुई है।’’

 

हालांकि समीक्षाधीन माह में देश के आयात में भी 21.02 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 35.46 अरब डॉलर मूल्य का आयात किया गया, जो एक माह पहले 29.30 अरब डॉलर था। साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More