देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वाशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन (एसओटीयू) संबोधन में अपनी सरकार की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि हमने पिछले एक साल में काफी कुछ हासिल किया है और कई चुनौतियों का सामना किया है। चुनाव के बाद हमने 2.4 मिलियन नई नौकरियां दी हैं। बेरोजगारी की दर अभी देश में सबसे कम है। ट्रंप ने दावा किया कि 45 साल में बेरोजगारी सबसे कम हो गई है।
जानें- ट्रंप के भाषण की खास बातें
-ट्रंप ने कहा, मैंने पहले दिन ऑफिस में आते ही अमेरिका को महान बनाने के लिए काम किया। हमने एकाधिकार वाले ओबामा केयर को खत्म किया।
-ट्रंप ने कहा, अमेरिकी नागरिक दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। अमेरिका और मजबूत हुआ है, क्योंकि अमेरिकी लोग मजबूत हैं।
- ट्रंप ने कहा, हमने पिछले एक साल में काफी कुछ हासिल किया है। 45 साल में बेरोजगारी सबसे कम हो गई है, मुझे इस बात का गर्व है। अमेरिकी अफ्रीकी में भी बेरोजगारी सबसे कम है। अमेरिकी हिस्पैनिक में भी इतिहास में बेरोजगारी सबसे कम है।
-अमेरिका में रिटायरमेंट पेंशन और रिटायरमेंट सेविंग्स में काफी इजाफा हुआ है।
- ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म उनकी सरकार में ही हुआ है।
-राष्ट्रपति ट्रंप ने देश में ड्रग्स के कारण होनेवाली समस्याओं खासकर लोगों की मौत को लेकर कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान जरूरी है।
-आतंकवाद को चुनौती देते हुए ट्रंप ने कहा कि हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जब तक आईएसआईएस हार नहीं जाता।
- ट्रंप ने कहा, देश में हर दिन विकास हो रहा है। हम यह जानते हैं कि परिवार और विश्वास इस देश का केंद्र है न कि सरकार और प्रशासन। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे।
-भाषण के अंत में ट्रंप ने सभी डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन सांसदों से अपील है कि हमें अपने मतभेदों को भुलाकर अमेरिका को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत
ट्रंप ने सीरिया से हटाए प्रतिबंध, कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर
नीतियों का उल्लंघन करने पर ट्विटर ने 12 घंटे के लिए बंद किया ट्रंप का अकाउंट