BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सेंसेक्स में 1.78 फीसदी, निफ्टी में 1.77 फीसदी की तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

सेंसेक्स में 1.78 फीसदी, निफ्टी में 1.77 फीसदी की तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)नई दिल्ली। बीते सप्ताह उत्साहजनक वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी दर्ज की गई। अमेरिका में मुद्रास्फीति में आई नरमी से निवेशकों में जोखिम उठाने का उत्साह बढ़ा है। साथ ही, अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सामान्य होते रिश्ते से इस क्षेत्र में तनाव कम हुआ है। 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप और उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोन-उन अगले महीने सिंगापुर में मुलाकात करेंगे और उम्मीद है कि इस बैठक से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम होगा और परमाणु युद्ध का खतरा टलेगा। 

 

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 620.41 अंकों या 1.78 फीसदी की तेजी के साथ 35,535.79 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 188.25 अंकों या 1.77 फीसदी की तेजी के साथ 10,806.50 पर बंद हुआ। वहीं, इस दौरान बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 217.02 अंकों या 1.31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 16,343.99 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 173.36 अंकों या 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 17,818.09 पर बंद हुआ। 

 

सोमवार को सेंसेक्स 292.76 अंकों या 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 35,208.14 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 97.25 अंकों या 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 10,715.50 पर बंद हुआ। मंगवार को सेंसेक्स में 8.18 अंकों या 0.02 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 35,216.32 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 2.30 अंकों या 0.02 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 10,717.80 पर बंद हुआ। 

 

बुधवार को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखी गई और सेंसेक्स 103.03 अंकों या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 35,319.35 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 23.90 अंकों या 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 10,741.70 पर बंद हुआ। गुरुवार को शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा और सेंसेक्स 73.08 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 35,246.27 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25.15 अंकों या 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 10,716.55 पर बंद हुआ।

 

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संदेश के असर से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 289.52 अंकों या 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 35,535.79 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 89.95 अंकों या 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 10,806.50 पर बंद हुआ।

 

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - आईटीसी (2.31 फीसदी), हिन्दुस्थान यूनीलीवर (2.93 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (1.23 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (3.63 फीसदी), एशियन पेंट्स (7.98 फीसदी), यस बैंक (1.32 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (2.75 फीसदी), एचडीएफसी (1.16 फीसदी), एक्सिस बैंक (6.32 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (9.97 फीसदी), इन्फोसिस (0.69 फीसदी), विप्रो (0.65 फीसदी), मारुति सुजुकी इंडिया (0.68 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.27 फीसदी)। 

 

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - डॉ. रेड्डीज (5.46 फीसदी), भारती एयरटेल (2.51 फीसदी), एनटीपीसी (2.05 फीसदी), टीसीएस (0.58 फीसदी), बजाज मोटोकॉर्प (2.51 फीसदी),  हीरो मोटोकॉर्प (1.19 फीसदी) और टाटा मोटर्स (1.05 फीसदी)।

 

वैश्विक मोर्चे पर, चीन के निर्यात में अप्रैल में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 12.9 फीसदी तेजी दर्ज की गई है। अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में अप्रैल में 0.2 फीसदी की मामूली तेजी रही। वहीं, अप्रैल में अमेरिका के थोक मूल्य सूचकांक में 0.1 फीसदी की मामूली तेजी रही। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More