BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दिल्ली में जनवरी तक लगाए जाएंगे 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरा

दिल्ली में जनवरी तक लगाए जाएंगे 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरानई दिल्ली । दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को घोषणा की कि पूरी दिल्ली में अगले साल जनवरी तक 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। जैन ने कहा, ‘पहले चरण में हमने दिल्ली के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2,000 सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। इसे पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाया जाएगा और अक्टूबर में इसके संबंध में ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।’

 

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा कि विधायकों को 15 अगस्त तक सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘इन कैमरों को रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस (आरडब्ल्यूएएस) और मार्केट एसोसिएशन के साथ परामर्श करके आवासीय और बाजार क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा। विधायक आरडब्ल्यूए के सदस्यों और उनके संबंधित क्षेत्रों के बाजार संघों के साथ चर्चा करेंगे और स्थानों पर निर्णय लेंगे।’जैन ने स्पष्ट किया कि जरूरत पडऩे पर विधायक विधानसभा लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (एमएलएएलएडी) के फंड से अतिरिक्त कैमरा लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना का काम अक्टूबर में शुरू होगा और सीसीटीवी कैमरों को लगाने में तीन से चार महीने लगेंगे, ताकि अगले साल जनवरी तक यह काम पूरा हो जाएगा।

 

जैन ने कहा कि कैमरे की हिफाजत और सुरक्षा आरडब्ल्यूए की जिम्मेदारी होगी, जबकि रखरखाव कंपनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘आरडब्ल्यूएएस द्वारा अनुशंसित स्थानीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। जब भी जरूरत हो फीड को पुलिस के साथ साझा किया जा सकता है।’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More