देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । तेल कंपनियों ने अचानक बडा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने शनिवार रात से पेट्रोल और डीजल के दाम बढा दिए है। इस बार पेट्रोल के दाम में 1.39 रुपये और डीजल के दाम में 1.04 रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा किया गया है। भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले एक अप्रैल से पेट्रोल 3.77 रुपये और डीजल 2.91 रुपये सस्ता हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थ महंगा होने के चलते घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। पिछले दिनों तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रतिदिन बदलाव के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। तेल कंपनियां पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर 1 मई से देश के पांच शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रतिदिन बदलाव करने वाली हैं। अगर यह ट्रायल सफल रहा, तो इसको पूरे देश में लागू किया जाएगा। भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि पेट्रोल के दाम में 1.39 रुपये और डीजल के दाम में 1.04 रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा किया जा रहा है. यह कीमत शनिवार रात से लागू होगी। इसके अलावा इसमें स्टेट लेवी भी लगाया जाएगा, जिसके बाद इसकी वास्तविक वृद्धि का पता चलेगा। कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम के दामों में कमी या बढ़ोत्तरी के आधार पर आगे भी इनकी कीमत में बदलाव किया जाएगा। मुंबई में पेट्रोल का दाम 72.61 रुपये जबकि डीजल का दाम 62.52 रुपये प्रति लीटर हुआ। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 68.18 रुपये जबकि डीजल का दाम 56.89 रुपये प्रति लीटर हुआ।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
GDP में तेजी से हो रही वृद्धि रुपये की गिरावट और बेरोजगारी को नहीं छिपा सकती : शिवसेना (यूबीटी)
E20 पेट्रोल के चलते EV और CNG कारों की मांग में बढ़ोतरी, कुछ मॉडल के लिए 168 दिन तक इंतजार
1 सितंबर से जेब पर असर : कॉमर्शियल सिलेंडर 11.50 रुपए व दूध 9 रुपए तक महंगा, टाटा-हुंडई की कारें भी हुईं महंगी, पढ़ें 5 बड़े बदलाव