देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मेरठ । सेना के एक रिटायर्ड कर्नल के घर में डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेन्स (डीआरआई) की ने छापेमारी कर एक करोड रुपए, विदेशी हथियार और एनिमल तस्करी से जुडी चीजे बरामद की है। मेरठ के थाना सिविल लाइंस इलाके में महिला थाने के सामने स्थित सेना के पूर्व कर्नल देवेंद्र कुमार और उसके बेटे नेशनल शूटर प्रशांत बिश्नोई के घर गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस छापेमारी में रिटायर्ड कर्नल के घर से करीब एक करोड रूपये नगद और वन्य जीवों की खाल, खोपडी, सींग के अलावा वन विभाग से जुड़ी शूटिंग की 40 राइफल्स और पिस्टल सहित करीब 50 हजार कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही दुर्लभ और प्रतिबंधित वन्य जीवों का करीब 117 किलो मांस भी जब्त किया है।
डीआरआई की टीम सभी सामान सील करके अपने साथ ले गई। दिल्ली से आई इस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शनिवार सुबह 11:30 बजे शुरु की, जोकि रविवार सुबह 3:30 बजे तक चली। इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान दिल्ली से आई डीआरआई टीम के साथ वन विभाग के आला अधिकारियों और पुलिस टीम को भी बुला बुलाया गया। 16 घंटे चली इस कार्रवाई में आखिरकार डीआईआर की टीम को बडी सफलता मिली और रिटायर्ड कर्नल के मकान से एक करोड रुपये कैश और तेंदुए की खाल के अलावा सांभर, एक दर्जन से ज्यादा काले हिरण और सांभर की खोपडी, सींग, वन विभाग से जुड़ी अत्याधुनिक विदेशी शूटिंग राइफल्स और पिस्टल्स बरामद किया। इतना ही नहीं, बडे कंटेनर में रखे वन्य जीवों का 117 किलो मांस भी बरामद हुआ है। रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार अपनी पत्नी संगीता कुमार और बेटे प्रशांत बिशनोई उर्फ पाशा के साथ रहते है। टीम के आने से पहले ही रिटायर्ड कर्नल का आरोपी बेटा प्रशांत बिश्नोई फरार है। मीडिया से बात करते हुए अधिकारियो ने बताया कि तडक़े रिटायर्ड कर्नल और उसके बेटे के घर में छापेमारी की गई और विदेशी राइफल्स और पिस्टल बरामद किए गए। इन हथियारों के लाइसेंस परिवार वालों के पास नहीं मिले हैं। वहीं, टीम ने रिटायर्ड कर्नल से घंटों पूछताछ की और उसके बेटे प्रशांत के बारे में पूछा, लेकिन कर्नल ने पुलिस और डीआरआई की टीम को उसके बारे में नहीं बताया।
मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस टीम प्रशांत बिश्नोई की तलाश कर रही है और उसके घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.75 अरब डॉलर बढ़कर 693.6 अरब डॉलर हुआ
विदेशी भक्त है जो हमारे कान्हा के रंग में कितने रंग चुके है
2023 में 76 आतंकवादी मारे गए, जिनमें 55 विदेशी भी शामिल थे - जम्मू-कश्मीर डीजीपी