BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सेंसेक्स में 25 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 25 अंकों की गिरावट मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 25.36 अंकों की गिरावट के साथ 33,819.50 पर और निफ्टी 14.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,382.70 पर बंद हुए। 

 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.77 अंकों की गिरावट के साथ 33,817.09 पर खुला और 25.36 अंकों या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 33,819.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,868.74 के ऊपरी और 33,691.42 के निचले स्तर को छुआ।

 

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 89.32 अंकों की गिरावट के साथ 16,322.14 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 76.41 अंकों की गिरावट के साथ 17,723.73 पर बंद हुआ।

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 43.1 अंकों की गिरावट के साथ 10,354.35 पर खुला और 14.75 अंकों या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 10,382.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,397.55 के ऊपरी और 10,340.65 के निचले स्तर को छुआ।

 

बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें रियल्टी (0.70 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.59 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.37 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी) और बैंकिंग (0.13 फीसदी) शामिल रहे। 

 

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - तेल और गैस (1.46 फीसदी), बिजली (1.11 फीसदी), ऊर्जा (0.98 फीसदी), दूरसंचार (0.95 फीसदी) और वाहन (0.90 फीसदी)।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More