देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेंगलुरु।कर्नाटक के खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी को कथित तौर पर करोड़ों रुपये के एक पोंजी योजना के आरोपियों का बचाव करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि साक्ष्यों व बयानों के आधार पर रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है और उनपर आपराधिक साजिश के आरोप तय किए गए हैं। पूर्व मंत्री रेड्डी को न्यायाधीश के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 24 नवम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने रेड्डी पर एक पिता व पुत्र को बचाने का आरोप लगाया है। ये पिता, पुत्र 954 करोड़ रुपये की पोंजी योजना में आरोपी हैं। इस पोंजी योजना की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित धन शोधन को लेकर जांच कर रहा है। रेड्डी की गिरफ्तारी पोंजी मामले में सीसीबी कार्यालय के एक सम्मन के जवाब में शनिवार को पेश होने के एक दिन बाद की गई। इनके अलावा उनके साथी महफूज अली खान को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले रेड्डी ने जांच अधिकारी डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस एस. गिरीश को हटाने की अपील कर चुके हैं।
रेड्डी शनिवार को एजेंसी के सामने पेश हुए थे। क्राइम ब्रांच पहले से ही रेड्डी को गिरफ्तार करने के बारे में विचार कर रही थी। क्राइम ब्रांच के सीपी आलोक कुमार ने कहा कि विश्वासपूर्ण सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर रेड्डी की गिरफ्तारी की गई है। उनसे पैसे बरामद कर इन्वेस्टर्स को दिए जाएंगे। क्राइम ब्रांच की जांच में यह खुलासा हुआ है कि रेड्डी और खान ने ऐंबिडेंट मार्केटिंग से 18 करोड़ रुपए की कीमत का 57 किलो सोना खरीदा था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कर्नाटक 2026 की दहलीज़ पर
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा