BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी पर सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा बयान, तेज हुई अटकलें

PM मोदी पर सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा बयान, तेज हुई अटकलेंचेन्नई। अभिनय से राजनीति में एंट्री वाले रजीकांत के बयान पर अटकलें तेज हो गई है। रजनीकांत ने आगामी चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रजनीकांत के बयान के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि आगामी चुनाव में वह बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं। बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी एक के खिलाफ 10 एकजुट हो जाएं तो समझा जा सकता है कि कौन ताकतवर है?

 

रजनीकांत ने कहा, अगर विपक्षी पार्टियां बीजेपी को खतनाक पार्टी के रूप में देखती हैं तो यह उनके लिए ऐसी है। यह लोगों पर निर्भर करता है कि वे क्या फैसला लेते हैं। उन्होंने कहा, किसी एक व्यक्ति के खिलाफ 10 लोग लामबंद हो जाएं तो कौन ताकतवर हुआ, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उनके इस बयान को सीधे तौर पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

 

दरअसल रजनीकांत से पूछा गया था कि क्या आपको लगता है कि बीजेपी वाकई एक ताकतवर पार्टी है, जिसके कारण विपक्ष को उसके खिलाफ महागठबंधन करना पड़ रहा है। इस पर रजनीकांत ने कहा कि अगर 10 पार्टियां यह सोच रही हैं, तो हो सकता है कि उनके लिए वाकई यह सच हो।

 

इसके बाद जब रजनीकांत से पूछा गया कि महागठबंधन बनाम पीएम नरेंद्र मोदी में आप किसे ज्यादा ताकतवर मानते हैं, तो इस पर सुपरस्टार ने कहा, मैं इस समय बीजेपी या पीएम मोदी पर कोई बयान नहीं देना चाहता हूं, लेकिन हां, अगर 10 पार्टियां किसी एक के खिलाफ एकजुट हो रही हैं, तो आप समझ सकते हैं कि कौन ज्यादा पावरफुल है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More