BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘मोदी की सभा में आओ, पेट्रोल का टोकन दूंगा’: बीजेपी प्रत्याशी को EC का नोटिस

‘मोदी की सभा में आओ, पेट्रोल का टोकन दूंगा’: बीजेपी प्रत्याशी को EC का नोटिसअहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में नेताओं और उम्मीदवारों की जुबान फिसलने कुछ मामले सामने आए है। अहमदाबाद की जमालपुर-खाडिया सीट के बीजेपी उम्मीदवार भूषण भट्ट ने चुनाव आयोग पर जमकर भडास निकाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए पेट्रोल टोकन देने की बात कहते हुए भूषण भट्ट का वीडियो वायरल हुआ है। निर्वाचन आयोग ने इस वीडियो पर तत्काल एक्शन लेते हुए भट्ट को नोटिस जारी कर दो दिनों में जवाब मांगा है।

 

इस बारे में खाडिय़ा-जमालपुर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी बीके पटेल ने बताया कि, हमने वीडियो देखने के बाद भूषण भट्ट को नोटिस भेजा है। उन्हें दो दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा। यदि भट्ट ऐसा करने में असमर्थ होते हैं तो उनकी शिकायत निर्वाचन आयोग और पुलिस में की जाएगी।

 

आपको बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साबरमती रिवरफ्रंट सभा से एक दिन पहले का है। वीडियो में भूषण भट्ट पीएम मोदी की सभा में लोगों को आने के लिए पेट्रोल टोकन का लालच देते हुए कह रहे हैं कि, प्रधानमंत्री मोदी की सभा साबरमती रिवरफ्रंट पर होने वाली है। इस सभा में हमें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटानी है। आपको चार से पांच हजार गाडिय़ां लानी है। सभी गाडिय़ां सभा के पौना घंटा पहले आ जाए। सभी को गाडिय़ों में पेट्रोल डालने के लिए पेट्रोल टोकन दिया जाएगा। हजार, दो हजार, तीन हजार स्कूटर या गाड़ी लेकर आओ, बड़ी गाड़ी...भी टाटा टेम्पो, स्वराज मजदा जो हो सभी लेकर आओ। भीड़ ज्यादा से ज्यादा हो। कोई आपको रोकेगा नहीं। निर्वाचन आयोग से मैं नहीं डरता।

 

वीडियो में भूषण भट्ट कार्यकर्ताओं से गाड़ी लाने वालों की लिस्ट मांगते हुए कह रहे हैं कि आधा घंटा, घंटा, दो घंटा इलाके में घूमकर तीन-चार हजार गाड़ी जमालपुर, खाडिया, बहेरामपुर, रायखड से लेकर आओ. किसी तरह की कमी न रह पाए। मुझे लिस्ट बनाकर दो उतना टोकन रात में तुम्हें मिल जाएगा।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More