देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आंख मारने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने का किस्सा एक बार फिर चर्चा में है। चुनाव में इसी बहाने बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने समाचार पत्रों को दिए गए विज्ञापनों में गले लगाने वाले फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कांग्रेस के वादे और आंख मारने वाले फोटो के साथ लिखा है कांग्रेस की हकीकत।
साथ ही बीजेपी ने अपने विज्ञापन में कहा, जब नीयत में खोट हो, तो आंखें बयां कर देती है। यह लेखा जोखा है उस पार्टी का, जिसने जनता को गुमराह करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान रखा है। जिसने 50 साल देश को हवाई वादों से भरमाया।
पार्टी ने आगे कहा, जो आज फिर, प्रलोभनों के नए पुलिंदे को वचन के आवरण में बेचने आए हैं। यह वही लोग हैं जो चुनाव से छह महीने पहले दिखाई देते हैं और चुनाव के बाद नदारद। जो 15 साल में अच्छे विपक्ष की भूमिका नहीं निभा सके वो बीजेपी सरकार की लोकप्रिय योजना को नए कलेवर में आपको ही परोस रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज