BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सैमसंग ने 5जी के व्यावसायीकरण पर साझेदारों से की चर्चा

सैमसंग ने 5जी के व्यावसायीकरण पर साझेदारों से की चर्चासियोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को. ने सोमवार को तीसरी पीढ़ी की परियोजनाओं (3जीपीपी) पर साझेदारों के साथ चर्चा की मेजबानी की, जिसमें कंपनी के व्यापारिक साझेदारों के प्रतिनिधियों ने पांचवीं पीढ़ी (5जी) नेटवर्क के व्यावसायीकरण पर अपने विचारों को साझा किया। 

 

इस बैठक में दक्षिण कोरिया के तीन मोबाइल कैरियर्स - एस के टेलीकॉम को., केटी कॉर्प, और एलजी यूप्लस कॉर्प के अधिकारियों के साथ अंतराष्ट्रीय भागीदारों जैसे वेरिजॉन वायरलेस, एटीएंडटी और एनटीटी डोकोमो के अधिकारी शामिल हुए। 

 

कंपनी ने कहा, ‘‘सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा विकसित किए गए नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों में से एक पहला 5जी स्टैंडर्ड इस 3जीपीपी सम्मेलन में पूरा कर लिया गया।’’

 

बयान में आगे कहा गया, ‘‘यह आगामी चौथी औद्योगिक क्रांति के बुनियादी ढांचे के रूप में कार्य करने के लिए 5जी संचार के व्यावसायीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।’’

 

सैमसंग ने कहा कि बैठक में साझेदारों ने 5जी के व्यावसायीकरण के लिए अंतिम प्रौद्यौगिकियों की पुष्टि की है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More