BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भगवान राम के नाम दिल्ली में कटा सबसे बड़ा चालान, लगा इतना जुर्माना

 भगवान राम के नाम दिल्ली में कटा सबसे बड़ा चालान, लगा इतना जुर्माना

नई दिल्ली/बीकानेर। देश में 1 सितंबर से नए मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस एक्ट के लागू होने के बाद से देश के अलग-अलग राज्यों से ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) द्वारा भारी-भरकम चालान वसूले जाने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

इसी कड़ी में राजस्थान (Rajasthan) के एक ट्रक (Truck) पर इतना भारी-भरकम ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) काटा गया है, जिसकी रकम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, राजस्थान के एक ट्रक मालिक के नाम दिल्ली में देश का अब तक का सबसे बड़ा चालान कटा है। ट्रक के मालिक का नाम भगवान राम (Bhagwan Ram) है और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर उनके ऊपर 1,41,700 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल, ट्रक मालिक राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है। राजस्थान निवासी भगवान राम (Truck Owner Bhagwan Ram) को ट्रक में ओवरलोडिंग के चलते पांच सितंबर को पकड़ा गया था, जिसके बाद ट्रक में ओवरलोडिंग के लिए दिल्ली में भगवान राम के नाम 1,41,700 रुपये का चालान काट दिया गया। बता दें, ट्रक के मालिक ने बीते 9 सितंबर को रोहिणी जिला अदालत में इस भारी-भरकम जुर्माने की राशि का भुगतान किया है।

बताया जा रहा है कि ट्रक के मालिक भगवान राम के नाम दिल्ली पुलिस ने नहीं, बल्कि स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने चालान काटा है। राजस्थान के इस ट्रक का चालान ओवरलोडिंग यानी तय सीमा से ज्यादा माल लादकर ले जाने की वजह से काटा गया है।

गौरतलब है कि नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद से ही देश में चालान काटे जाने के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जो वाकई हैरान करने वाले हैं। इससे पहले भी एक बाइक वाले के नाम 23 हजार और एक ऑटो वाले के नाम 59 हजार का चालान काटे जाने की खबर सामने आ चुकी है। अब तक दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु जैसे कई बड़े शहरों में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More