BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

‘हाउडी मोदी’ पर चिदंबरम ने ली चुटकी, कहा-बेरोजगारी, भीड़ हिंसा, कश्मीर को छोड़कर भारत में सब ठीक है

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले (INX Media Case) में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (Former Finance Minister P Chidambaram) ने जेल से ही ‘हाउडी मोदी’ के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से तिहाड़ जेल में मुलाकात के बाद सोमवार को चिदंबरम ने कहा कि बेरोजगारी के अलावा भारत में सब अच्छा है।

चिदंबरम ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के हाउडी मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि नौकरियों पर संकट, मॉब लिंचिंग, कश्मीर में तालाबंदी, विपक्षी नेताओं को जेल में डालना और कम वेतन छोड़कर भारत में सब अच्छा है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को 50 हजार अमेरिकी भारतीयों को संबोधित करते हुए 'हाउडी मोदी' के जवाब में कहा था कि भारत में सब कुछ ठीक है।

इस बीच कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को पी चिदंबरम से तिहाड़ में मिलने के लिए तिहाड़ पहुंचे थे। उन्‍होंने जेल में आकर मिलने के लिए सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को धन्‍यवाद भी दिया। इससे पहले पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी तिहाड़ जेल जाकर अपने पिता से मुलाकात की।

जानें क्या कहा था पीएम मोदी ने...
पीएम मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ का मतलब कई अन्य भाषाओं में व्यक्त करने की कोशिश की। भारत में भाषाओं की विविधता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, सब चंगे सी, मजामा छे, एलम सौकियाम, सब खूब भालो, सबू भाल्लाछी।

ह्यूस्टन में राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे अमेरिकी मित्र इससे आश्चर्यचकित हैं कि मैंने क्या कह दिया। प्रेसिडेंट ट्रंप और मेरे अमेरिकी मित्रों, मैंने भारतीय भाषाओं में सिर्फ यह कहा है कि सब कुछ ठीक है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More