देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि वेस्टइंडीज के साथ हुई टी20 के लिए टीम में शामिल किए गए राहुल चाहर के कारण भारतीय टीम के स्पिन अटैक में विविधता आई है। चाहर ने रवींद्र जडेजा और क्रुणाल पांड्या के साथ शानदार तिकड़ी बनाई और टीम को सफलता दिलाई।
ऐसे में जबकि टी20 विश्व कप का आयोजन अगले साल होना है, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे स्टार स्पिनरों को युवाओं से टफ कम्पीटिशन का सामना करना पड़ रहा है। प्रसाद ने हालांकि कहा कि कुलदीप और चहल भविष्य की टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में प्रसाद ने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए स्पिन विभाग में वेराइटी लाने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक मौका देना चाहते हैं।
बीते दो सालों में कुलदीप और चहल ने छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। वे निश्चित तौर पर रेस में शामिल हैं लेकिन हमारे पास कुछ और युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम आजमाना चाहते हैं। प्रसाद ने नवदीप सैनी सहित कई युवाओं की जमकर तारीफ की।
प्रसाद ने कहा, छोटे प्रारूप में हमने श्रेयस अय्यर को उभरते हुए देखा है। वे मुश्किल हालात में खेल सकते हैं। साथ ही साथ सैनी, क्रुणाल, वाशिंगटन सुंदर भी छोटे प्रारूप में काफी सकारात्मक हैं। प्रसाद ने वेस्टइंडीज के साथ आयोजित टेस्ट सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मध्य क्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी की भी तारीफ की और कहा कि जसप्रीत बुमराह के अलावा विहारी इस सीरीज में सबसे चमकदार भारतीय सितारा रहे। साथ ही अजिंक्य रहाणे ने भी अपनी चमक दिखाई और वे टेस्ट प्रारूप में भारत के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी
राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम
नेपाल त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 955 पहुंचा : बिदुर में एक ही घर से मिले 24 शव, 4471 लापता, भारतीय टनल टीम ने संभाला मोर्चा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू