BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘कभी किसी की शारीरिक कद-काठी की निंदा नहीं करनी चाहिए’

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नित्या मेनन (Nithya Menen) का कहना है कि अभिनेत्रियों को हमेशा सुंदरता की अवास्तविक अपेक्षा से निपटना पड़ता है जो कि गलत है और इस बॉडी शेमिंग पर रोक लगनी चाहिए। नित्या मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

हालांकि तथाकथित परफेक्ट चेहरे और फिगर की मांग दक्षिण की अपेक्षा बॉलीवुड में ज्यादा है, इस बारे में नित्या की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरा मानना है कि लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे खूबसूरती के विभिन्न प्रकारों की सराहना करें। हर एक व्यक्ति अलग दिखता है और यही खूबसूरती है। यह बेहद नकारात्मक है जब लोग कहते हैं, तुम्हारी नाक परफेक्ट नहीं है, इसे ठीक करवाओ। नित्या ने आगे कहा, हम एक निश्चित रूप में पैदा हुए हैं और हमें इस पर खुश होना चाहिए।

इसकी शुरुआत बचपन से ही की जानी चाहिए और कभी किसी की शारीरिक कद-काठी की निंदा नहीं करनी चाहिए। नित्या के मुताबिक, मुझे पता है कि लोग बच्चों से उनकी त्वचा की रंगत के बारे में बात करते हैं। कभी बच्चों को मोटू इत्यादि कहकर बुलाया जाता है। इसे तभी रोकना चाहिए। सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग होती है, जो कि बेहद निर्मम है! लोग कलाकारों से अवास्तविक सुंदरता की अपेक्षा रखते हैं।
विद्या बालन, भूमि पेडनेकर, सोनाक्षी सिन्हा और सारा अली खान जैसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्हें उनके शारीरिक वजन के चलते कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अपनी आगामी फिल्म मिशन मंगल में नित्या एक महिला वैज्ञानिक का किरदार निभा रही हैं। इसमें उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार हैं। मिशन मंगल की कहानी भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित है। इसके निर्देशक जगन शक्ति हैं और यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More