BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हैदराबाद एनकाउंटर के बारे में पुलिस कमीश्नर ने दी ये मुख्य जानकारियां, यहां देखें

हैदराबाद। हैदराबाद में महिला वेटनरी से रेप और मर्डर के आरोपियों को गुरुवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराने को लेकर पुलिस कमिश्नर ने बताई यह मुख्य जानकारियां। साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सज्जनार ने बताया कि 27-28 नवंबर की रात युवती के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में जिंदा जला दिया गया। हमने आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया। हमें दस दिन के लिए पुलिस कस्टडी मिली थी।


साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सज्जनार ने आगे बताया कि आज हम उन्हें आगे के सबूत इकट्ठा करने के लिए लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। हमारे दो हथियार छीन लिए। इसके बाद पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी। चारों आरोपियों की मौत गोली लगने के कारण से ही हुई है, इस दौरान एक SI और कांस्टेबल घायल भी हुए हैं। हमने आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी किया है, ये सभी लोग कर्नाटक-तेलंगाना में कई मामलों के आरोपी थे। साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5.45 से 6.15 के बीच में एनकाउंटर हुआ, इन आरोपियों का नाम कई अन्य केस से भी जुड़ा है, इसकी जांच चल रही है। पुलिस कमिश्नर सज्जनर ने आगे बताया कि पुलिस ने आरोपियों को चेताया था और सरेंडर करने को कहा था लेकिन उन्होंने फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया। यही कारण रहा कि हमने खुली फायरिंग की और इसी दौरान आरोपी मारे गए। कमिश्नर ने कहा कि जो दो पुलिसवाले घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More