BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागवानों को मिली राहत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सूखे के बीच बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागवानों ने बड़ी राहत राहत मिली है। प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हुआ है। राज्य के शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम के बदलने लेने से प्रदेश के कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को 16.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बदलने से मौसम में बदलाव आया है। चार मार्च तक राज्य भर में मौसम खराब रहेगा। मार्च के शुरू में प्रदेश के छह जिलों शिमला, लाहौल-स्पीति, चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो और चार मार्च को बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More