BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हिमाचल प्रदेश: 12 रूटों पर 20 सितम्बर से रात्रि बस सेवा की जाएगी आरम्भ

शिमला। हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने 12 रूटों पर 20 सितम्बर से रात्रि बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। सिंह ने बताया कि पालमपुर-शिमला-पालमपुर वाया मंडी रूट पर बस सायं पालमपुर से 6:45 बजे और शिमला से रात्रि 9 बजे चलेगी। पालमपुर-भरमौर-कुगति वाया टांडा कांगड़ा रूट पर बस पालमपुर से दोपहर बाद 3:40 बजे चलेगी और कुगति से सायं 4:45 बजे चलेगी।

इसी तरह नयाग्राम-होली-चंबा-फटाहार वाया जोत-चैवाड़ी रूट पर बस नयाग्राम से सायं 3:15 बजे चलेगी और फटाहार से सायं 4 बजे चलेगी।

उन्होंने बताया कि बद्दी-जोगिन्द्रनगर वाया स्वारघाट बिलासपुर रूट पर बद्दी से बस सायं 9:30 बजे चलेगी और जोगिन्द्रनगर से सायं 6:30 बजे चलेगी।

बद्दी से चंबा वाया नालागढ़-स्वारघाट-भाखड़ा-ऊना-मुबारकपुर-भरवाईं-चिंतपुर्णी-टैरेस-जसूर-नूरपुर-बनिखेत रूट पर बद्दी से बस रात्रि 9 बजे और चंबा से भी रात्रि 9 बजे चलेगी। त्रिलोकनाथ-धर्मशाला वाया केलांग-मनाली-मंडी-जोगिंद्रनगर-कांगड़ा रूट पर बस त्रिलोकनाथ से प्रात: 7:15 बजे और धर्मशाला से सायं 6 बजे चलेगी। जाहलमा-रिकांगपिओ वाया मनाली-मंडी-सुंदरनगर-करसोग-रामपुर रूट पर बस जाहलमा प्रात: 4:30 बजे चलेगी और रिकांगपिओ से सायं 5 बजे चलेगी।

इसके अलावा रिकांगपिओ-शिमला-हमीरपुर रूट पर बस सायं 4:30 बजे रिकांगपिओ से चलेगी और हमीरपुर से दोपहर बाद 12:30 बजे चलेगी। झाकड़ी-हमीरपुर रूट पर बस झाकड़ी से प्रात: 5:25 बजे चलेगी और हमीरपुर से सायं 5:10 बजे चलेगी। रामपुर-चिंतपुर्णी रूट पर बस रामपुर से दोपहर बाद 3:45 बजे चलेगी और चिंतपुर्णी से भी 3:45 बजे चलेगी।

सिंह ने कहा कि शिमला-जसूर वाया बिलासपुर-हमीरपुर-ज्वालाजी-देहरा-टैरेस रूट पर बस सायं 7:20 बजे शिमला से चलेगी और जसूर से सायं 5:40 बजे चलेगी। केलॉग से शिमला रूट पर केलॉग से बस दोपहर 12:30 बजे और शिमला से सायं 7 बजे चलेगी।

बिक्रम सिंह ने बताया कि इन सभी बसों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध है। 
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More