BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हिमाचल के सीएम ने किया 250 बेड वाले मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल का शुभारंभ

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को पालमपुर उपमंडल के परौर में धार्मिक संप्रदाय राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्मित एक अस्थायी अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अस्पताल में 250 बिस्तरों की क्षमता होगी। मुख्यमंत्री ने वर्चुअली ढंग से अस्पताल को समर्पित करते हुए कहा कि मरीजों और उनके परिचारकों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराकर संप्रदाय के स्वयंसेवक मानवता की सेवा कर रहे हैं। मरीजों के लिए बेहतर इलाज को सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल के सभी बिस्तरों को ऑक्सीजन की आपूर्ति से लैस किया गया है।

ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षमता के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य के प्रयासों के कारण ही केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए ऑक्सीजन कोटा को 15 से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन (एमटी) कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब केंद्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति को 10 मीट्रिक टन बढ़ाने का आग्रह किया है और वह सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई है।

पिछले कुछ दिनों से यहां की रिकवरी रेट 83 फीसदी पर बरकरार है। सीएम ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से नियमित रूप से संपर्क किया जाए ताकि उनकी सेहत की निगरानी की जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि कोविड की स्थिति से निपटने में कई धार्मिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों की भूमिका सराहनीय है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More