BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हिंदी में एलेक्सा के 1 साल के पूरे, अब भारत में स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध

बेंगलुरू। एमेजॉन इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके स्मार्ट एसिस्टेंट एलेक्सा ने भारत मे एक साल पूरे कर लिए हैं और अब यह भारत में एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध होगा। कस्टमर अब अपने मोबाइल फोन पर एलेक्सा एप यूज करते हुए एलेक्सा से हिंदी में बात कर सकते हैं।

एलेक्सा को एमेजॉन इको डिवाइस से भी सुना जा सकता है। यह डिवाइस बच्चों और बुर्जुगों के लिए काफी उपयोगी है।

एमेजॉन इंडिया के कंट्री लीडर फॉर एलेक्सा पुनीश कुमार ने कहा कि बीते साल की तुलना में एलेक्सा हिंदी में 60 नए फीचर्स जोड़े गए हैं और इससे अब एलेक्सा भारतीय ग्राहकों के लिए और अधिक उपयोगी हो गया है।

एलेक्सा पर भारत में संगीत भी सुना जा सकता है और इसके लिए 50 अलग माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है। एलेक्सा पर हिंदी गानों और कविताओं का बड़ा संग्रह है।

कम्पनी ने कहा है कि एलेक्सा हिंदी के साथ एमेजॉन इको स्मार्ट स्पीकर्स के अलावा अन्य ब्रांड्स के एलेक्सा बिल्ट डिवाइसेज पर सुना जा सकता है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More