BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हलवा रस्म के साथ बजट की उलटी गिनती शुरू, सरकार का मकसद मांग बढ़ाना और अर्थव्यवस्था में सुधार!

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को केंद्रीय बजट की उलटी गिनती का शुभारंभ किया। बजट एक फरवरी को संसद में पेश होगा। सीतारमण ने हलवा रस्म में भाग लिया। इसके साथ ही बजट की छपाई अत्यंत गोपनीयता के साथ शुरू हुई। सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हलवा रस्म में भाग लिया, जिसका आयोजन नॉर्थ ब्लाक में वित्त मंत्रालय में किया गया।

यह रस्म बजट 2020-21 से संबंधित दस्तावेजों की छपाई की शुरुआत से जुड़ी है। सीतारमण अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। इससे पहले उन्होंने जुलाई 2019 में चुनाव बाद बजट पेश किया था। वित्त मंत्रालय के सभी सचिव, सीबीडीटी, सीबीआईसी प्रमुख व अन्य प्रमुख अधिकारी जो बजट से जुड़े हैं और दूसरे कर्मचारी भी हलवा रस्म का हिस्सा बने।

एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे, कृषि, सिंचाई, मोबिलिटी, स्वास्थ्य, जल में निवेश के प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। बीती तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 4.5 फीसदी रही। ऐसे में सरकार का मकसद मांग बढ़ाने और अर्थव्यवस्था में सुधार करने पर है। ऐसा कैसे किया जाएगा, इसे देखना बाकी है। वित्त मंत्रालय की यह वार्षिक परंपरा बजट पेश किए जाने से कुछ दिनों पूर्व आयोजित होती है। लोहे के बड़े पात्र में तैयार हलवा मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ वित्त मंत्री को भी परोसा जाता है। हलवा रस्म के बाद आज से वित्त मंत्रालय के बजट बनाने से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी बजट पेश होने तक वित्त मंत्रालय में ही रहेंगे और वित्त मंत्री के संसद में बजट पेश करने के बाद ही बाहर आएंगे।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More