BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हरियाणा विधानसभा चुनाव : BJP ने खिलाड़ियों पर खेला दांव, योगेश्वर, बबीता अौर संदीप को यहां से उतारा

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी वर्तमान सीट करनाल से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पिछले सप्ताह भाजपा में शामिल हुए ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

दत्त के साथ भाजपा में शामिल होने वाले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पिहोवा से टिकट दिया गया है, जबकि हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाली पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव लड़ेंगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को टोहाना से मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने 38 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है, जबकि सात विधायकों की जगह किसी अन्य को मौका दिया गया है।

भगवा पार्टी द्वारा इस बार मुस्लिम समुदाय के दो उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, "हम बहुत जल्द महाराष्ट्र के लिए भी सूची जारी करेंगे।"

रविवार को यहां हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने इन नामों को मंजूरी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए थे।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा, जिसका परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More