BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हरियाणा में नए मुख्य सचिव के रूप में आईएएस विजय वर्धन नियुक्त, 5 आईएएस का भी हुआ तबादला

चण्डीगढ़ । हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग तथा गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय-प्रशासन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त विजय वर्धन को हरियाणा का मुख्य सचिव लगाया है और उन्हें सामान्य प्रशासन, कार्मिक, प्रशिक्षण, संसदीय मामले, विजिलेंस, प्रशासनिक सुधार विभाग दिए गए हैं तथा योजना समन्वय का सचिव इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा बुधवार को सेवानिवृत हो गई हैं।

इसके अलावा, सरकार ने तुरंत प्रभाव से पाँच आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त तथा सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम को लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) और वास्तु-कला विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन एवं वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।


मुख्य आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) और वास्तु-कला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी राजीव अरोड़ा को उक्त के अलावा गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय-प्रशासन विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, यमुनानगर श्री धर्मवीर सिंह को चरखी दादरी का उपायुक्त लगाया गया है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More