BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हमने अपनी रणनीति को अच्छे से लागू किया : रोहित शर्मा

अबू धाबी। आईपीएल-13 में बुधवार को अपनी जीत का खाता खोलने वाली मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि टीम ने अपनी रणनीति को मैदान पर अच्छे से लागू किया इसलिए वो मैच जीतने में सफल रही। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। कोलाकाता के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को मुंबई के गेंदबाजों ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 146 रनों तक ही सीमित कर दिया।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में रोहित ने कहा, "यह अपनी रणनीति को सही से लागू करने की बात है, जो हमने किया। हम मैच में हमेशा आगे थे, लेकिन यह लगातार यही करने की बात है।"

रोहित ने इस मैच मैच में 54 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौकों की मदद से 80 रनों की पारी खेली। इस पारी के लिए वो मैन ऑफ द मैच भी चुने गए।

अपनी पारी को लेकर रोहित ने कहा, "छह महीने बिना क्रिकेट के काफी लंबा समय होता है। मैं विकेट पर कुछ समय बिताना चाहता था। ऐसा पहले मैच में नहीं कर सका, लेकिन खुश हूं कि आज कर सका। यहां लंबी पारी खेलना आसान नहीं है। मैं बस खड़ा होकर मारना चाहता था।" 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More