BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया राज्यों को निर्देश, कोरोना मरीजों के लिए बनाएं अलग अस्पताल

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकारों को विशेष निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से मरीजों के लिए बेड बढ़ाने के लिए कहा है। साथ ही कोरोना मरीजों के लिए अलग से अस्पताल बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं जबकि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए विदेश से उपकरण मंगाए जा रहें हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि सरकार कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर प्रयास में जुटी है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे के जरिये पिछले 5 दिनों में आवश्यक वस्तुओं मसलन अनाज, चीनी, नमक, कोयला, पेट्रोलियम आदि ले जाने वाले 1.25 लाख वैगन का संचालन किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 10 स्पेशल टीम बनाई गई हैं। कोरोना वायरस को लेकर स्थिति पर 24 घंटे निगरानी बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों से बात करके मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम विदेशों से भी वेंटिलेटर और मास्क लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। देश के अंदर और देश के बाहर दोनों स्तर पर प्रयास किए जा रहें हैं।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More