BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सोनम ने मां के लिए भावुक संदेश लिखा, आपकी बेटी कहलाने पर गर्व

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मां सुनीता कपूर के जन्मदिन पर बुधवार को एक भावुक संदेश लिखा और कहा कि इसे खुशनसीबी मानती हैं कि वह खुद को सुनीता की बेटी कहती हैं। सोनम फिलहाल दिल्ली में हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी बचपन की तस्वीरों को शेयर किया, जिनमें वह मां सुनीता के साथ नजर आ रही हैं।

उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "आपने जीवन भर प्यार और धैर्य के साथ मेरा मार्गदर्शन किया है। आपका जुनून बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता प्रेरणादायक है और मैं खुद को आपकी बेटी कहने पर खुशकिस्मत मानती हूं। मैं आज जो भी हूं, आपकी वजह से हूं और इसके लिए आपका शुक्रिया। जन्मदिन मुबारक हो मां। आपकी बहुत याद आ रही है।"

फिल्मों की बात करें तो सोनम बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More