BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सेना की बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी पकडे, सेना ने कहा-कश्मीर में हिंसा की साजिश रच रहा है PAK

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वहीं दूसरी और जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, सेना ने दो आतंकियों को पकड़ा है। पकडे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के है। 


लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने बताया कि भारतीय सेना ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकियों को 22 अगस्त की देर रात बारामूला से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पकड़े गए आतंकी का वीडियो भी जारी किया गया। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम खलील अहमद और मोजाम खोकर हैं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान कश्मीर में अशांति फैलाना चाहता है। पाक की सेना आतंकियों की सहायता कर रही है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने कहा कि कई आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More