BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुशांत की मौत की CBI जांच पर अंकिता ने कहा- न्याय की दिशा में पहला कदम

मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा मौत की सीबीआई जांच करने के आदेश के फैसले का स्वागत किया है। शीर्ष अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर करने के लिए अंकिता ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेत्री को लगता है कि सुशांत की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा जांच किया जाना न्याय की दिशा में पहला कदम होगा।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बुधवार की सुबह अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया, "न्याय ही सच्चाई है। सत्य की जीत .. न्याय की दिशा में पहला कदम।"

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन अभिनेता के रूप में एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' में काम किया था। इसमें उनकी सह-कलाकार अंकिता लोखंडे थीं। हालांकि, सुशांत ने इस शो को बीच में ही छोड़ दिया था लेकिन अंकिता के साथ उसकी दोस्ती बरकरार रही। अलग होने से पहले दोनों ने लगभग छह साल तक डेट किया।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More