BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सुप्रीम कोर्ट सोशल मीडिया दुरुपयोग की सभी याचिकाओं पर करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की गई सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर कर दिया है। अब इन पर सुप्रीम कोर्ट में ही सुनवाई होगी। फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप जैसी सोशल मीडिया कंपनियों की ट्रांसफर याचिकाओं को कोर्ट ने मंजूर कर लिया। सुप्रीम कोर्ट अगले साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में मामले पर सुनवाई करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री से कहा ये भी कहा है कि वो इंटरनेट संबंधी सभी लंबित केसों की लिस्ट दाखिल करें और इन सब मामलों की सुनवाई भी उसी के साथ होगी। फेसबुक ने तीन हाईकोर्ट में सोशल मीडिया प्रोफाइल को आधार से लिंक करने से संबंधित मामलों को शीर्ष अदालत में ट्रांसफर करने की अपील की थी। उधर, केंद्र ने कोर्ट से कहा कि सरकार नागरिकों की गोपनीयता को भंग करने के लिए नहीं है, लेकिन गोपनीयता को राष्ट्रीय हित और संप्रभुता के साथ संतुलित होना चाहिए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोई भी मध्यस्थ यह नहीं कह सकता है कि प्राईवेसी की आड़ में आतंकवादी गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा, फेक न्यूज, अपमानजनक पोस्ट और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को विनियमित करने के लिए नए नियम 15 जनवरी तक बना लिए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया खातों को आधार नंबर से जोडऩे की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। इस याचिका में फेक और पेड खबरों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार को इस बारे में निर्देश देने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा था कि हर मामला यहां तक लाने की जरूरत नहीं है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More