BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुनील ग्रोवर को पर्दे पर महिला किरदार निभाना पसंद

नई दिल्ली। रिबन के साथ दो चोटी बांधे कॉमिक महिला अवतार 'गुत्थी' के रूप में लोकप्रिय अभिनेता व कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का कहना है कि उन्हें पर्दे पर महिला किरदार निभाना पसंद है। यहां फिक्की लेडिज ऑर्गनाइजेशन के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सुनील ने आईएएनएस द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "पुरुषों के रूप में जुड़ने से आसान मेरे लिए यह है (महिला रूप)। इसलिए मैं टीवी पर महिला बनकर आता हूं। मैंने कई महिलाओं के किरदार निभाए हैं। मुझे महिला बनना बहुत ज्यादा पसंद है।"

हालांकि वह ऐसे एकमात्र अभिनेता नहीं हैं, जो शो के लिए महिला अवतार लेते हैं। दर्शकों को हंसाने के लिए कृष्ण अभिषेक, गौरव गेरा और अली असगर जैसे अभिनेताओं ने भी इसे आजमाया है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अब हिंदी टीवी शो में महिला हास्य कलाकारों की अच्छी संख्या है, तो क्या अब भी वक्त नहीं आया कि महिला अवतार लेने से पुरुष पीछे हट जाए?

इस पर उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि महिला कलाकारों को भी पर्दे पर पुरुषों का किरदार निभाना चाहिए। मेरे लिए यह महिला या पुरुष जैसा कुछ नहीं है, जब तक आप अच्छे से कर रहे हैं, तब तक दर्शक हंसते रहेंगे। मेरे लिए यह एक किरदार है, और यह महिला बनकर ही होता है। मेरे ख्याल से मुझे वह किरदार निभाना बहुत पसंद है।"
 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More