BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सिद्धारमैया पर कटाक्ष करते हुए बोले कुमारस्वामी, कांग्रेस गठबंधन के योग्य पार्टी नहीं है

बेंगलुरु। कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया की हालिया टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के योग्य पार्टी नहीं है क्योंकि वह गठबंधन धर्म का सम्मान नहीं करती है। कुमारस्वामी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि जो लोग पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के घर 2018 में गठबंधन बनाने के लिए आए थे, उन्हें चुनाव के दौरान हाथ मिलाने की बात नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने सिद्धारमैया का नाम लिए बिना कहा, "जहां तक मुझे याद है, जेडी (एस) चुनावों से पहले या कभी भी गठबंधन के लिए हाथ फैलाकर किसी अन्य के घर नहीं गई है। हर बार दूसरे हमारी मदद के लिए हमारे घर आए हैं और मैं गर्व के साथ कहता हूं कि हमने अपनी सीमा के अनुसार उनकी मदद की।"

गौरतलब है कि सिद्धारमैया शुरू से ही जेडी (एस) के साथ कांग्रेस के गठबंधन के मुखर विरोधी थे।

सिद्धारमैया ने बुधवार को 3 नवंबर को दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले जेडी (एस) के साथ हाथ मिलाने के विचार का खुलकर विरोध किया था।

कुमारस्वामी और सिद्धारमैया के बीच तभी से मनमुटाव है, जब उनके नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने पिछले साल सदन के फ्लोर टेस्ट में बहुमत खो दिया था, दोनों दलों के 17 विधायकों ने इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थाम लिया था।

जद (एस) और कांग्रेस दोनों के इन 17 विधायकों में से दर्जन से अधिक कथित तौर पर सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी थे।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More