BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

सिद्धारमैया अस्पताल से डिसचार्ज, उपचुनाव में हार के बाद दिया था विपक्षी नेता पद से इस्तीफा

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिली गई है। हृदय के इलाज के लिए उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा कि मैं पूरी तरह स्वस्थ और ठीक हूं। मैं पहली की तरह अपनी दिनचर्या का पालन कर सकता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है।

स्वास्थ्य का ध्यान रखने और उनकी देखभाल करने के लिए सिद्धारमैया ने सभी डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मियों को धन्यवाद कहा। उन्होंने उनके स्वस्थ होने की कामना करने वाले सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। नारायण स्पेशलिटी अस्पताल में 11 दिसंबर की रात को 71 वर्षीय सिद्धारमैया की एंजियोप्लास्टी हुई थी।

कर्नाटक के उपचुनावों में 9 दिसंबर को पराजय का सामना करने के बाद सिद्धारमैया ने राज्य में विपक्षी नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया। पार्टी यहां 15 में से केवल दो विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकी।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More