BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस ने आज संसद परिसर में गांधी की प्रतिमा के सामने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, समेत कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस लगातार संसद में दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार का कहना है कि वह होली बाद इस पर चर्चा कराएगी। वहीं आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते एक बार फिर विपक्ष ने दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

कांग्रेस के 7 लोकसभा सांसदों क निलंबन पर गौरव गोगोई ने कहा है कि हमने गलत किया है तो हमपर कार्रवाई करें। लेकिन क्या गलत बयानी करने वाले बीजेपी के सांसदों पर कार्रवाई होगी? कांग्रेस की आवाज को दबाने के लिए कार्रवाई की गई है।'


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More