BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

समाजवादी चरित्र तो पहले ही खोया, अब नीतीश का नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतरा : लालू

पटना। नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को जनता दल (युनाइटेड) की ओर से संसद में समर्थन दिए जाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। लालू के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि नीतीश ने समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था, अब उसका नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतर गया।

उन्होंने आगे लिखा कि आदतन विश्वासघाती नीतीश के पेट की आंत में छुपे दांत गिनने के बाद भी केवल सांप्रदायिक सांपों से देश के बहुरंगी सामाजिक ताने-बाने और संविधान को बचाने के लिए ही जहर पीकर उसे मुख्यमंत्री बनाया था। नीतीश की पार्टी जद (यू) ने लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया था।

लालू प्रसाद चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण वे रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा नीतीश सरकार पहले राजद के समर्थन से बनी थी। बाद में जेडीयू ने राजद से किनारा कर भाजपा से हाथ मिला लिया था।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More