BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्वेता त्रिपाठी बोलीं : कोविड के बाद मैंने फिर से ताकत हासिल करने पर ध्यान दिया

मुंबई। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि कोविड-19 से पूरी तरह से उबरने के बाद उन्होंने खुद को प्रेरित और फिट महसूस किया है। अपने जीवन में सबसे बेहतर तरीके से फिट होने का दावा करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि कोविड से ठीक होने के बाद वह दो प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग के सिलसिले में बाहर भी जा चुकी हैं।

श्वेता ने प्रशंसकों को यह सलाह भी दी कि कोविड के बाद यह महत्वपूर्ण है कि आप वर्कआउट के मामले में ज्यादा आक्रामक तरीके न अपनाएं।

उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सही मानसिकता की जरूरत है और प्रेरित रहने और खुद को फिट रखने के लिए मजबूत होना चाहिए।

उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, व्यक्तिगत रूप से, मैंने पहले अपनी ताकत हासिल करने और अपनी प्रतिरक्षा बढ़ाने पर बहुत ध्यान केंद्रित किया। चूंकि संक्रमण आपकी प्रतिरक्षा पर हमला करता है, इसलिए मैंने पहले इसे वापस बनाने का फैसला किया और फिर धीरे-धीरे फिर से काम करना शुरू किया। यह कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनकी सलाह मैं उन सभी को देती हूं, जो अभी-अभी कोविड-19 से उबरे हैं।

श्वेता वर्तमान में दो प्रोजेक्ट्स ये काली काली आंखें और एस्केप लाइव की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

ये काली काली आंखें में ताहिर राज भसीन भी उनके साथ नजर आएंगे, जबकि एस्केप लाइव में साउथ स्टार सिद्धार्थ उनके साथ अभिनय करते दिखाई देंगे।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More