BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए एक और याचिका दायर की गई

मथुरा। मथुरा में सिविल कोर्ट में ठाकुर केशव देव महाराज विराजमान और अन्य की ओर से कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए तीसरी याचिका दायर की गई है। याचिका पर सुनवाई 22 जनवरी को होगी। युनाइटेड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष जय भगवान गोयल, धर्म रक्षा संघ प्रमुख सौरभ गौड़ और वकील राजेंद्र माहेश्वरी और महेंद्र प्रताप सिंह सहित याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही मस्जिद ईदगाह समिति के बीच 1968 का समझौता अवैध था।

उन्होंने दावा किया कि सेवा संघ किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत नहीं था, क्योंकि पूरी भूमि श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर है।

पहले की दो याचिकाएं लखनऊ की एक वकील रंजना अग्निहोत्री और श्रीकृष्ण विराजमान ने दायर की थी। याचिकाओं पर 7 जनवरी को सुनवाई होगी।

इस बीच श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास अब कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के समर्थन में एक देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगा।

न्यास प्रमुख आचार्य देव मुरारी बापू ने कहा कि 23 राज्यों के 500 से अधिक संत और द्रष्टा इस वर्ष जुलाई में गठित न्यास में शामिल हुए हैं।

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरि ने कहा कि समस्या का समाधान जन अभियान के माध्यम से ही संभव है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More