BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शोपियां में आतंकी ढेर, बीती रात शुरू हुई मुठभेड़ जारी

 

जम्मू कश्मीर में शोपियां जिले के रावलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार रात से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। वहीं मुठभेड़ अब भी जारी है। बता दें मुठभेड़ शुरू होने के पश्चात् सुरक्षाबलों को रविवार सुबह एक आतंकी को ढेर करने में सफलता मिली है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं।

मोबाइल इंटरनेट सेवा पर लगाई रोक

वहीं, अफवाह फैलाने की आशंका से निपटने के लिए प्रशासन ने शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार रावलपोरा में शनिवार दोपहर बाद सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजदूगी की सूचना मिली। 

तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने शुरू की गोलीबारी

सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना की 34 आरआर व सीआरपीएफ की 188वीं वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर गांव में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने शनिवार रात अंधेरा होने के बाद अपनी तरफ से गोलीबारी बंद कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने रातभर आतंकियों को चारों तरफ से घेरे रखा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More