BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शाहीन बाग : नोएडा जाने वाला कालिंदी कुंज मार्ग खोला, प्रदर्शनकारियों ने कहा, पुलिस ने कर रखा था अवरुद्ध

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शनिवार शाम नोएडा जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग को खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमने शनिवार शाम 5 बजे नोएडा से कालिंदी कुंज (वाया 9 नंबर रोड ओखला) सडक़ को खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ को खुद दिल्ली पुलिस ने अवरुद्ध कर रखा था।

गौरतलब है कि इससे पहले, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार साधना रामचंद्रन की चौथे दिन की बातचीत बेनतीजा रही थी। साधना ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के बाद गुरुवार देर शाम सडक़ का जायजा लिया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को कहा था कि आप इस सडक़ को अपनी तरफ से खोल दीजिए।

हालांकि, शुक्रवार सुबह मार्ग को थोड़ी देर के लिए खोला गया था, लेकिन जल्द ही उसे फिर बंद करना पड़ा। शाहीन बाग में पिछले 70 दिनों से सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने रास्ता खुलवाने के लिए दो वातार्कारों संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन को वार्ता के लिए नियुक्त किया है। वे लगातार तीन दिनों से प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने शाहीनबाग आ रहे हैं। इससे पहले लगातार चौथे दिन शनिवार सुबह वार्ताकार साधना रामचंद्रन यहां पहुंचीं और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रास्ता खोलने के लिए समझाया। प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकार के समक्ष सात मांगें रखते हुए कहा था कि जब तक सीएए वापस नहीं लिया जाता, तब तक रास्ते को खाली नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने कालिंदी कुंज मार्ग को खोल दिया है।

 


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More