BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शारदीय नवरात्र से पहले गड्ढा मुक्त हो प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बरसात का मौसम लगभग समाप्त हो चुका है और अब कार्ययोजना बनाकर सड़कों की गड्ढा मुक्ति का अभियान युद्घस्तर पर प्रारंभ कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी शारदीय नवरात्र से पूर्व प्रदेश को गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुरादाबाद मंडल के विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। जनपद अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, संभल और मुरादाबाद के जिलाधिकारियों से जनपद में प्रस्तावित संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए योगी ने मंडल के जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारीगण जन भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहें और शासन की योजनाओं से जनता को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। आगामी शारदीय नवरात्र से पूर्व प्रदेश को गड्ढा मुक्त किया जाना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More