BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शशि थरूर बोले, सॉफ्ट हिन्दुत्व से कांग्रेस पार्टी हो जाएगी जीरो

नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर (Shashi Tharoor)ने कहा है कि भारत में धर्मनिपेक्षता की रक्षा करने में कांग्रेस पार्टी की मौलिक भूमिका है और इसका नेतृत्व करना उसका कर्तव्य है।
यह बात थरूर ने अपनी पुस्तक 'दि हिंदू वे: एन इंट्रोडक्शन टु हिंदुइजम' के लोकार्पण पर कही।

थरूर ने आगे कहा कि हिंदी पट्टी में पार्टी के संकट बीजेपी के 'बहुसंख्यक तुष्टीकरण' या 'कोक लाइट' की तर्ज पर किसी तरह के 'लाइट हिंदुत्व' की पेशकश करने से दूर नहीं हो सकते हैं क्योंकि इस रास्ते पर चल कर 'कांग्रेस जीरो' हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी पट्टी में पार्टी के संकट बीजेपी के 'बहुसंख्यक तुष्टीकरण' या 'कोक लाइट' की तर्ज पर किसी तरह के 'लाइट हिंदुत्व' की पेशकश करने से दूर नहीं हो सकते हैं क्योंकि इस रास्ते पर चल कर 'कांग्रेस जीरो' हो जाएगी।


थरूर ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी शासन और उसके सहयोगियों द्वारा हिंदू होने का दावा करना 'ब्रिटिश फुटबॉल के बदमाश समर्थकों' की अपनी टीम के प्रति वफादारी से अलग नहीं है।
कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि सत्ता में बैठे लोग जो प्रचार कर रहे हैं वह सही मायनों में हिंदुत्व नहीं है, बल्कि एक महान मत को 'विकृत किया जा रहा' है, जिसे उन लोगों ने विशुद्ध राजनीतिक और चुनावी लाभ के लिए एक संकीर्ण राजनीतिक औजार में तब्दील कर दिया गया है। थरूर ने आगे कहा कि एक सतर्क आशावादी के रूप में वह कहना चाहेंगे कि युवाओं सहित पर्याप्त संख्या में ऐसे भारतीय हैं, जो हालिया 'रूढ़िवादी प्रवृत्ति' का विरोध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

थरूर आगे कहा कि निष्ठावान लोग एक ऐसी पार्टी का सम्मान करेंगे जो हमारे विश्वासों के साहस को प्रदर्शित करे, न कि 'कोक लाइट' और 'पेप्सी जीरो' की तर्ज पर किसी तरह के 'लाइट हिंदुत्व' की पेशकश करे क्योंकि 'लाइट हिंदुत्व' का अंत सिर्फ 'जीरो कांग्रेस' के रूप में होगा।

 साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More